Sunday, July 31, 2011

मैं और मेरी बीवी......

  
 मैं और मेरी बीवी......

मैं और मेरी बीवी अक्सर ये बातें करते हैं 
 तुम न होती तोह ये होता, और तुम न होती तोह वो होता 
मेरी शर्ट पर लिपस्टिक के निशान देखकर कोन डांटता 
और बेलन लेकर मेरे पीछे कोन भागता 
हर महीने   की  एक तारीक़ को मुझसे लिपट जाना 
और मेरी छोटी सी सेलरी पर अपना हक़ जाताना 
हर शाम मेरी प्रोब्लम को कोन बांटता 
मेरा दिमाक सुबह शाम कोंन चाटता
मैं और मेरी बीवी अक्सर ये बातें करते हैं 
 तुम न होती तोह ये होता, और तुम न होती तोह वो होता


उसका बड़े प्यार से मुजको बुलाना
और मेरा वफादार कुत्ते की तरह दुम हिलाना 
उसका वो कॉल लगाना और बार बार दोहराना 
सुनो जी ये लेते आना ,सुनो जी वो लेते आना
सब तोह जीये जा रहे हैं ,पर हम दिन रात उस पर मरते हैं 
मैं और मेरी बीवी अक्सर ये बातें करते हैं 
 तुम न होती तोह ये होता, और तुम न होती तोह वो होता
अब गुजर रही है जिंदगी उसकी बाँहों में
प्यार और  धोका सब उसकी पनाहों में
हर रात मेरे बालों को सहला देती है वो
ले लेती है मेरे सारे ग़म अपनी निगाहों में
अब तोह बस हम उसे खोने से डरते हैं
मैं और मेरी बीवी अक्सर ये बातें करते हैं 
 तुम न होती तोह ये होता, और तुम न होती तोह वो होता
                           
         तोह दोस्तों आप ही बताओ कैसी है मेरी बीवी 
                                          hahahah hahahaha